स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 09 अक्टूबर 2025।
दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II / अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रंगमहला केरूगंज स्थित खोया मंडी में छापामार कार्रवाई की।
जांच के दौरान मिलावट की आशंका पर 07 नमूने खोया के संग्रहित किए गए, साथ ही 650 किलोग्राम दूषित व लावारिस खोया को जब्त कर नदी के तट पर गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।
नष्ट किए गए खोया का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,95,000 आंका गया।
इससे पूर्व 08 अक्टूबर 2025 को विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी के दौरान—
- सिधौली क्षेत्र से मस्टर्ड ऑयल, पनीर व खोया के नमूने लिए गए तथा लगभग ₹52,500 मूल्य का 350 लीटर सरसों तेल सीज किया गया।
- लकड़ी मंडी केरूगंज से मस्टर्ड ऑयल एवं रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के नमूने संग्रहित किए गए तथा ₹30,940 मूल्य का 238 किलोग्राम रिफाइंड ऑयल सीज किया गया।
- कटरा क्षेत्र से रिफाइंड सोयाबीन तेल, चाय एवं नमकीन,
- जलालाबाद क्षेत्र से घी,
- तथा कांट क्षेत्र से सरसों तेल के नमूने लिए गए।
कांट क्षेत्र से लगभग ₹9,720 मूल्य का 54 लीटर मस्टर्ड ऑयल भी जब्त किया गया।
अभियान के दौरान टीम में
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बागीश मणि त्रिपाठी,
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वरुण कुमार, श्री सौरभ सोनी, श्री अजीत सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री मानवेन्द्र कुमार एवं श्री विनय कुमार यादव शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि मिलावटखोरों के विरुद्ध इस प्रकार की छापामार कार्यवाही दीपावली पर्व तक निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन तक सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री पहुँच सके।
0 Comments