शाहजहाँपुर, 07 अक्टूबर 2025: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद व्यवस्था को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारिता, मण्डी सचिव एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करनी होगी और धान लाने वाले कृषकों के साथ सौम्य व्यवहार किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक कृषकों के फोन रिसीव कर उनके प्रश्नों का उत्तर देने एवं उसका विवरण रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया।
धान खरीद सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क नंबर 05842-221986 तथा व्हाट्सएप नंबर 95190-63411 जारी किए गए हैं। मण्डी समितियों के सहयोग से प्रत्येक मण्डी गेट पर दो लेखपाल तैनात होंगे, जो धान की नमी एवं गुणवत्ता की जांच कर योग्य ट्रॉलियों के लिए टोकन उपलब्ध कराएंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप न होने वाले धान की नीलामी दिन में दो बार कराई जाएगी, ताकि कृषकों को उचित मूल्य प्राप्त हो। उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे धान को सुखाकर एवं साफ करके ही सरकारी क्रय केन्द्रों पर लाएँ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments