शाहजहाँपुर, 08 नवम्बर 2025।
प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 1202/12-3-2014-100(5)/2014 दिनांक 30 मई 2014 तथा कार्यालय ज्ञाप संख्या 927 दिनांक 05 अगस्त 2025 के तहत कृषि यंत्रीकरण योजना हेतु जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है।
अपर मुख्य सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश शासन तथा कृषि निदेशालय (अभियन्त्रण अनुभाग) कृषि भवन, लखनऊ के पत्रांक 1899 दिनांक 06 नवम्बर 2025 के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों की द्वितीय बुकिंग 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की गई थी।
इस योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया दिनांक 11 नवम्बर 2025 को समय 12:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहाँपुर में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (आई.ए.एस.) ने बताया कि ई-लॉटरी की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न की जाएगी ताकि पात्र कृषकों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम की समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए तथा उपस्थित कृषकों को योजना की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments