शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना 15 नवंबर 2025 को जनपद शाहजहाँपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री श्री खन्ना 15 नवंबर (शनिवार) की सुबह 7:30 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर रवाना होंगे। वे सुबह 10:30 बजे शाहजहाँपुर के गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मंत्री जी दोपहर 12:00 बजे जलालाबाद स्थित पुरूषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वे काव्य पुस्तक "सिंहासन के इधर उधर" का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही विद्यालय में निर्मित नए हॉल का लोकार्पण भी करेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद इरफान (प्रबंधक, पुरूषोत्तम आदर्श इंटर कॉलेज) द्वारा किया जा रहा है।
मंत्री श्री खन्ना का रात्रि विश्राम शाहजहाँपुर में दीवान जोगराज निवास पर निर्धारित है।
अगले दिन 16 नवंबर (रविवार) को वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात शाम 6:15 बजे शाहजहाँपुर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे 17 नवंबर (सोमवार) की सुबह 4:40 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से उन्हें सर्किट हाउस वाराणसी ले जाया जाएगा।
वाराणसी प्रवास के दौरान उनके आगे के कार्यक्रम वहीं से तय किए जाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments