शाहजहांपुर, 19 नवंबर।
नगर निगम शाहजहांपुर में कूड़े के निस्तारण को आधुनिक तकनीक से सुलझाने और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी उद्देश्य से जापान इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ जापान की एक हाई-लेवल डेलिगेशन टीम ने आज शहर का दौरा किया।
दौरे के दौरान माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारियों ने जापानी टीम के साथ विस्तृत चर्चा की।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शाहजहांपुर में एक ऐसे कारखाने की स्थापना करना है, जहां कूड़े से ऊर्जा उत्पादन की तकनीक विकसित हो और तैयार संयंत्रों का देशभर में विक्रय भी किया जा सके। इस संयंत्र के माध्यम से कूड़े से मशीनों में उपयोग होने वाला तेल और चारकोल का उत्पादन संभव होगा, जिसे विभिन्न औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाया जा सकेगा।
यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन करेगी बल्कि शहर में कूड़ा निस्तारण से संबंधित जटिल समस्याओं का समाधान भी देगी। इसे सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर निगम शाहजहांपुर में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए जाने की तैयारी है।
जापानी टेक्नोलॉजी के सहयोग से शहर के कूड़ा प्रबंधन को आधुनिक व प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। जापानी प्रतिनिधियों इचीपूरा कोकी, ईतो तोमोआकी, सूयामा योशिमाशा, और अरिमा योशिकी ने नगर निगम टीम के साथ शहर में कूड़ा प्रोसेसिंग की मौजूदा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस. के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा, CSFI हरिवंश दीक्षित, SWM एवं IT एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी, तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments