शाहजहाँपुर।
थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम सूतनेरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पुत्री की हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments