लखनऊ। थाना कैसरबाग के अंतर्गत आने वाली चौकी मकबूलगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह मार्ग, कैसरबाग में मिशन शक्ति फेस-5 एवं दण्ड से न्याय की ओर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को मिशन शक्ति, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930, 1076), पिंक बूथ, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराधों से बचाव एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 07 के सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान, कक्षा 06 की दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान और कक्षा 05 के मोहम्मद अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
थाना कैसरबाग की मिशन शक्ति टीम द्वारा विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के उपप्रधानाचार्य श्री बृजेश बरनवाल, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक पीर मोहम्मद, उपनिरीक्षक सीमा यादव, उपनिरीक्षक प्रियंका, उपनिरीक्षक विशाल सिंह, उपनिरीक्षक गौरव बाजपेई, उपनिरीक्षक चंदन मिश्रा, मुख्य आरक्षी शेषनाथ तिवारी, कॉन्स्टेबल अनीश वर्मा एवं कॉन्स्टेबल इरशाद अहमद सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments