कमिश्नरेट लखनऊ — दक्षिणी जोन
लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी चोरी की गई भैंसों को बेचकर लोडर से वापस लौट रहे थे।
घटना 4 नवंबर की है, जब गुड़ौरा निवासी श्यामू यादव की तीन भैंसें चरते-चरते भक्तीखेड़ा, रहीमाबाद की ओर भटक गई थीं। काफी तलाश के बाद भी भैंसें न मिलने पर पीड़ित ने 13 नवंबर को थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज कराया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन कर रही थी। 14 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर किसानपथ नटकुर अंडरपास के पास एक लोडर को रोका गया। लोडर में मौजूद तीनों आरोपी — उदयभान यादव, सागर यादव और गुलाब — चोरी की भैंसें बेचकर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। सागर यादव और गुलाब पर लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से कुल ₹79,000 बरामद किए, जो भैंसें बेचने से प्राप्त धनराशि बताई जा रही है।
थाना बिजनौर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे मु.अ.सं. 321/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र.नि. शिवशंकर महादेवन, उ.नि. अंकुर कुमार, उ.नि. गजय सिंह, हे.का. जितेंद्र सिंह चंदेल, का. भूपेंद्र कुमार और का. सचिन देवल शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments