महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 7 से 10 नवंबर तक आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एस.एस. कॉलेज शाहजहाँपुर ने उपविजेता स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट खेल के आधार पर टीम के छह खिलाड़ियों— प्रीतेश (कप्तान), आकर्षित, फिरदौस, निखिल, कुनेंद्र और सुबोध —का चयन 19 से 23 नवंबर तक आयोजित विश्वविद्यालय कैंप के लिए किया गया।
कैंप में उम्दा प्रदर्शन के बाद प्रीतेश (उपकप्तान), आकर्षित (विकेटकीपर), सुबोध, निखिल और फिरदौस को विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में जगह मिली है। यह टीम 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले नॉर्थ ज़ोन अंतरविश्वविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो आर.के. आज़ाद, उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव प्रो अजीत सिंह चारग, उपसचिव डॉ प्रांजल शाही सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments