Breaking News

हसनगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। सच की आवाज वेब न्यूज़ – डिजिटल भारत की नई आवाज के लिए विशेष रिपोर्ट।

शनिवार, 18 जुलाई 2026 को तहसील हसनगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में तहसीलदार अविनाश चौधरी, क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments