थाना कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर, थाना कोतवाली पुलिस, थाना सदर बाजार पुलिस, महिला थाना पुलिस एवं अन्य पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर, विनम्र व्यवहार अपनाते हुए सक्रिय रूप से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पुलिस का सहयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर पैदल गश्त, रात्रिकालीन भ्रमण और चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जनसुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments