स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
आज दिनांक 18/11/2025 को शाम लगभग 18:00 बजे थाना रोज़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमुका के पास हाईवे पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना पर थाना रोज़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जाँच में ज्ञात हुआ कि बहादुर लाल (उम्र 65 वर्ष), पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम नौगवां बरनयी, थाना शाहजहांपुर, अपनी साइकिल से ग्राम जमुका से अपने गाँव नौगवां वापस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को हाईवे एंबुलेंस की मदद से परिजनों के साथ जिला अस्पताल, शाहजहांपुर भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
घटना के बाद हाईवे को पूरी तरह सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments