शाहजहाँपुर, 10 दिसंबर—
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 570/25 धारा 64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में अवैध शराब, चोरी, लूट, डकैती व वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही है।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना तिलहर पुलिस ने आज सुबह लगभग 10:15 बजे भक्सी तिराहा, तिलहर क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना तिलहर में
मु0अ0सं0 570/25, धारा 64(1) बीएनएस पंजीकृत है।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना तिलहर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ और कानून-व्यवस्था के प्रति आम जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments