शाहजहाँपुर। ढका उधरनपुर क्षेत्र में कोहरे और ठंड का फायदा उठाकर किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जिसमें दो जेसीबी मशीनें और दो डंपर पकड़े गए।
अपर जिलाधिकारी बिo राo के नेतृत्व में जिला खनन अधिकारी दिनेश आर्या, चौकी इंचार्ज विशेष कुमार एवं परिवहन विभाग (पीटीओ) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त वाहनों को मौके से पकड़ लिया। सभी वाहनों को चौकी नागरिया मोड़ लाकर खनन एवं परिवहन अधिनियम की धाराओं के तहत सीज किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में रात्रि करीब 12 बजे दो ट्रकों को भी एआरटीओ सर्वेश सिंह के साथ कार्रवाई करते हुए आरसी मिशन थाना क्षेत्र में सीज किया गया। उक्त ट्रकों में मोरम लदी हुई थी, जो उत्तराखंड से होते हुए बरेली मोड़ मार्ग से लाई जा रही थी।
वहीं शाहबाजनगर क्षेत्र में जिला खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रॉली को पकड़ा। कोहरे का लाभ उठाकर ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर चौकी नागरिया पुलिस को बुलाकर ट्रॉली को टोचन कर चौकी पर खड़ा कराया गया तथा नियमानुसार सीज कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments