इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक हालिया फैसले ने कानूनी बहस को नया मोड़ दे दिया है। अदालत ने कहा कि "स्तनों को पकड़ना और पायजामे की डोरी तोड़ना" बलात्कार के प्रयास की श्रेणी में नहीं आता। अब सवाल यह है कि आखिर प्रयास किसे कहते हैं? क्या अपराधी को बाकायदा अपराध पूरा करने का लाइसेंस मिलना चाहिए ताकि कानून उसकी नीयत पर यकीन कर सके?
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने भी एक नया दृष्टिकोण अपनाया। वहां, अदालत ने कहा कि वैवाहिक बलात्कार, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 375 में "सहमति की बाध्यता" के तहत आता है, अपराध नहीं माना जाएगा। यानी शादीशुदा महिलाओं के लिए बलात्कार एक "वैवाहिक कर्तव्य" बन गया है! अगर अदालत का यही रवैया रहा, तो जल्द ही कानून में यह भी जुड़ सकता है कि "पति की मर्जी ही पत्नी की सहमति है!"
न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी इसलिए नहीं बंधी थी कि वह अपराध को नजरअंदाज करे, बल्कि इसलिए कि वह निष्पक्ष रहे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि पट्टी ढीली पड़ गई है, और न्याय की देवी भी अपराधियों की मंशा पढ़ने लगी है!
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments