शाहजहाँपुर, 19 दिसम्बर 2025:
जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा, कारतूस, मोबाइल फोन व सीजशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी गुलजार पुत्र अच्छहन द्वारा तहरीर दी गई थी, जिसमें फरहान पुत्र सज्जाद तथा 4–5 अज्ञात व्यक्तियों पर गाली-गलौज, फायरिंग का प्रयास एवं दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 481/2025 धारा 191(2)/352/125/324(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 19.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त फरहान अली पुत्र सज्जाद अली (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी मोहल्ला वर्कजेई, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर को बरेली–सीतापुर हाईवे स्थित गौशाला तिराहा के पास खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से समय 11:13 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर, दो नाजायज कारतूस 315 बोर, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा एक सीजशुदा टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 9/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments