Breaking News

वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण हेतु UMEED पोर्टल पुनः खोला गया, 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य अपलोड


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

सर्वे कमिश्नर वक्फ के आदेशों के क्रम में उ०प्र० शिया एवं सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा वक्फ सम्पत्तियों के विवरण को उम्मीद (UMEED) केन्द्रीय पोर्टल, 2025 पर अपलोड करने की समय-सीमा पुनः बढ़ा दी गई है। मा० उ०प्र० वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10.12.2025 के अनुपालन में यह अवधि छह माह के लिए विस्तारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ शाहजहाँपुर रोहित कुमार सिंह ने बताया कि उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है, ताकि जनपद की समस्त वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड किया जा सके। मेकर–चेकर–एप्रूवर प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए बोर्ड द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई है—

  • मेकर: 15 फरवरी 2026
  • चेकर: 15 अप्रैल 2026
  • एप्रूवर: 05 जून 2026

उन्होंने जनपद शाहजहाँपुर के समस्त मुतवल्लियों/वक्फ प्रबंधन से अपील की है कि केन्द्रीय वक्फ प्रबन्धन, सशक्तीकरण, दक्षता एवं विकास अधिनियम, 1995 के अंतर्गत अपनी वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण/फीडिंग 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से कराएं।

सहयोग हेतु उ०प्र० सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा नामित को-ऑर्डिनेटर—

  • श्री इम्तियाज अली खान (मो. 9415489020)
  • श्री हाजी मसूद अख्तर (मो. 9335581123)
  • श्री कासिम रजा (मो. 9451644786)
  • डॉ. तारिक अली खाँ (मो. 9415060793)
  • मो. दानिश (मो. 8090704846)

तथा उ०प्र० शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा नामित—

  • श्री रागिब अब्बास जैदी (मो. 9161116677)

से संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण की सुविधा सभी जनसेवा केन्द्रों पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-18, कलेक्ट्रेट, शाहजहाँपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments