लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती थी, लेकिन अब ‘विकसित भारत–जी राम जी’ अभियान के तहत इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पात्र व्यक्ति रोजगार की मांग करता है और इसके बावजूद उसे कार्य उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो उसे मुआवजा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यह मुआवजा संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा रोजगार मांगने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक आजीविका को भी सुनिश्चित करना है। रोजगार के दिनों में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments