शाहजहांपुर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पढ़कर सुनाया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को पूर्वान्ह 10:30 बजे से अपरान्ह 4:30 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन करेंगे। इस दौरान नागरिक अपने संबंधित बूथ पर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस तिथि को पात्र व्यक्ति फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, फार्म-7 द्वारा नाम हटवाने तथा फार्म-8 के माध्यम से प्रविष्टियों में संशोधन या स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसके साथ ही निर्धारित तिथि को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे और बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा आवश्यकतानुसार संशोधन कराकर अपने मताधिकार को सुरक्षित सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments