Breaking News

सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग का सघन अभियान 257 वाहनों का चालान, 3 वाहन किए गए निरुद्ध


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर, 28 जनवरी।
शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज 28 जनवरी 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गलत नम्बर प्लेट, बिना एचएसआरपी लगे वाहन तथा सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों की व्यापक चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग, रात्रि में वाहन चलाते समय हेड लाइट के लो बीम एवं हाई बीम के सही प्रयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 257 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।


इस प्रवर्तन अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय सहित परिवहन एवं यातायात विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध नम्बर प्लेट का प्रयोग करें तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।



Post a Comment

0 Comments