Breaking News

जेम पोर्टल पर शासकीय क्रय को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला 5 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर, 22 जनवरी।
जेम (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से शासकीय क्रय प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, राज्य जेम प्रकोष्ठ, एक्सपोर्ट मार्ट, निर्यात भवन, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यशाला दिनांक 05 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। कार्यशाला में जेम पोर्टल पर शासकीय खरीद से संबंधित प्रक्रियाओं, नियमों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी, जिससे क्रेता विभागों को ऑनलाइन क्रय में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर कार्यशाला में प्रतिभाग सुनिश्चित करें

प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद में जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी शासकीय क्रय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।



Post a Comment

0 Comments