ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली नौ न्याय पंचायतों के 61 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक और दो के पंजीकृत छात्र-छात्राओं का निपुण आकलन टेस्ट कराया गया। यह आकलन राज्य परियोजना कार्यालय के आदेश पर डायट मवाना से नियुक्त प्रशिक्षुओं द्वारा संपन्न कराया गया।
आकलन के दौरान पोर्टल आधारित प्रणाली से बच्चों की भाषा और गणित विषयों में दक्षता जांची गई। माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने विद्यालयों में पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से बच्चों से पढ़वाकर, लिखवाकर तथा मौखिक प्रश्न पूछकर उनका मूल्यांकन किया, जिसके आधार पर तत्काल परिणाम प्रदर्शित हुआ।
ब्लॉक स्तर पर सुचारु संचालन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार व एआरपी सबा परवीन द्वारा टास्क फोर्स गठित कर नौ न्याय पंचायतों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। विभिन्न न्याय पंचायतों में इकबाल अहमद, बबीता तोमर, आभा सिंह, सुदीप कुमार, हरीश कुमार शर्मा, छत्रपाल सिंह, रीना शर्मा, अमित कुमार और मदनपाल सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों से आकलन संबंधी विवरण संकलित कर बीआरसी कार्यालय माछरा को उपलब्ध कराया।
डायट मवाना से आए प्रवक्ता जैनेंद्र कुमार और हेमलता ने भी आकलन कार्य में सहयोग दिया। कार्यक्रम शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments