ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली,लखनऊ
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना बिजनौर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया विक्रम ऑटो तथा नगद रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को औरंगाबाद जागीर निवासी श्रीमती रूबीना कुरैशी ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि उनके घर के बाहर खड़ा विक्रम ऑटो संख्या UP32SN5939 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना बिजनौर पर मु०अ०सं०-19/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के खुलासे हेतु थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। टेक्निकल व मैनुअल साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 को मोहम्मद इसराइल पुत्र मोहम्मद जावेद, निवासी मोहल्ला कटरा नाला, कस्बा बिजनौर बाजार, थाना बिजनौर, उम्र 22 वर्ष, को रसूलपुर इठुरिया मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास योजना गेट संख्या-02 के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया विक्रम ऑटो तथा ₹170 नगद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी थाना बिजनौर पुलिस टीम द्वारा की गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments