ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश | लखनऊ
लखनऊ। पीएम श्री बेसिक विद्यालय खुशहालगंज, काकोरी में 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खुशहालगंज नबी हसन, सेक्रेटरी खुशहालगंज दीपिका पांडेय, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजलि सक्सेना, एसएमसी सदस्य, अभिभावक तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
समारोह के दौरान राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ तथा देशभक्ति के नारे लगाए गए। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व नृत्य शामिल रहे।
प्रधानाध्यापिका अंजलि सक्सेना ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments