स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
महापौर अर्चना वर्मा ने ध्वजारोहण कर भारत के संविधान, लोकतंत्र और जनशक्ति को नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना के प्रति शपथ दिलाई गई। विचार गोष्ठी में महापौर ने नगर निगम के दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने तथा शाहजहांपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक है।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अपर नगर आयुक्त एवं पार्षदों ने भी संविधान को सशक्त बनाए रखने और महानगर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments