Breaking News

काकोरी कोतवाली परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश | लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी कोतवाली परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई।

इस अवसर पर एसीपी काकोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को स्मरण कर उन्हें नमन किया गया। पुलिसकर्मियों में उत्साह और अनुशासन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं मर्यादित वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments