ब्यूरो रिपोर्ट: शौकत गाज़ी
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय गुडवर्क के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। वर्तमान में वह प्रभारी क्राइम ब्रांच/मड़ियांव थाना के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।
इसी क्रम में क्राइम ब्रांच में तैनात सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम खान को भी सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही मुख्य आरक्षी पवन कुमार और धीरज कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रजत पदक से नवाजा जा रहा है।
हिंदी दैनिक “सदभावना समाचार” के प्रधान संपादक इकरार अहमद सिद्दीकी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है तथा उम्मीद जताई है कि वे आगे भी अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments