शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत मूल्यांकन किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे गश्त के दौरान अपनी विजिबिलिटी बढ़ाएं, आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाएं और किसी भी स्थिति में ढिलाई न बरतें।
इस पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाना था। गश्त के दौरान आमजन को भी सुरक्षा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments