शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड (LT Grade) सहायक शिक्षक / प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के अवसर पर आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रयांक जैन द्वारा थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण (चेकिंग) किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, परीक्षार्थियों की चेकिंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा केंद्र प्रबंधन द्वारा की गई तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा केंद्र व्यवस्थापक एवं तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र पर सतर्क एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए। परीक्षार्थियों के सुचारू प्रवेश-निकास एवं भीड़ नियंत्रण हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही नकल अथवा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी एवं गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद पाया गया तथा परीक्षा केंद्र पर शांति, अनुशासन एवं व्यवस्था संतोषजनक रही।
पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments