Breaking News

पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, एक लाख पथ विक्रेताओं को मिला लोन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 23 जनवरी।

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम से पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया गया तथा बैंक के माध्यम से देशभर के एक लाख पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि एक समय था जब क्रेडिट कार्ड केवल बड़े और संपन्न लोगों तक सीमित थे, लेकिन आज सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के कारण यह सुविधा आम आदमी और पथ विक्रेताओं तक पहुँच चुकी है।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नगर निगम शाहजहाँपुर सहित जनपद के समस्त नगर निकायों में किया गया, जिसमें माननीय महापौर नगर निगम शाहजहाँपुर श्रीमती अर्चना वर्मा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा के चार्ज में अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह ने जानकारी दी कि जनपद शाहजहाँपुर में लगभग 700 पथ विक्रेताओं के खातों में बैंक के माध्यम से ऋण की धनराशि भेजी जाएगी तथा 42 पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।


इस अवसर पर ल महापौर  अर्चना वर्मा ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने ऐसे वर्ग का विशेष ध्यान रखा है, जिन्हें कभी बैंकों तक जाने में भी संकोच और भय महसूस होता था।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी श्री एस.के. सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्री राकेश कुमार, मिशन प्रबंधक श्री प्रभाकर मिश्र, सामुदायिक आयोजक श्री दीपक प्रजापति सहित जनपद के विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments