शाहजहाँपुर।
जनपद की सक्रिय समाजसेवी संस्था सहयोग की तिमाही बैठक फूड स्टोरी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में जनहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर विस्तृत मंथन किया गया।
संस्था के संरक्षक शाहनवाज़ खां एडवोकेट एवं अनिल गुप्ता प्रधान ने बताया कि सहयोग संस्था की कोर कमेटी की बैठक वर्ष में चार बार आयोजित की जाती है, जिसमें पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाती है।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता एवं महासचिव विकास सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में जनपद में योग्य एवं संवेदनशील अधिकारी तैनात हैं, जिनके साथ समन्वय स्थापित कर जनहित में अनेक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने वर्तमान सत्र के पहले छह महीनों में 60 जनसेवा कार्य पूर्ण कर लिए हैं, जबकि पूरे सत्र में 100 कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
संस्था की डायरेक्टर शालू यादव, तराना जमाल एवं निखिल महेंद्रू ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान संस्था के सदस्य आशीष शुक्ला (कवि) ने अपनी भावनाओं को कविता के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं संस्था के वरिष्ठ सलाहकार प्रमोद गुप्ता (पूर्व कप्तान, वायु सेना) ने सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समाजसेवा को और अधिक संगठित रूप देने पर जोर दिया।
बैठक में कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे सहित अनवर मियां, सफीकुद्दीन अंसारी, अनुराग अग्रवाल, नुजहत अंजुम, स्तुति गुप्ता, ममता यादव, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नवनीत प्रकाश गुप्ता, सरदार हरजीत सिंह, अंकुश गुप्ता, नाजिम मियां सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments