स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 21 जनवरी 2026।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शाहजहाँपुर द्वारा थाना कलान क्षेत्रांतर्गत थाना कलान पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त की गई। यह गश्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर के निर्देशन में संपन्न हुई।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने, नियमित एवं प्रभावी फुट पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं को सुना गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार के पैदल गश्त कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
