आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों (COs) की उपस्थिति रही।
जनसुनवाई में दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तारपूर्वक सुना गया। प्रत्येक प्रकरण को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ लेते हुए फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments