जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक – 10 जनवरी 2026
शाहजहाँपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.01.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना कटरा पुलिस बल के साथ थाना कटरा क्षेत्रांतर्गत विस्तृत पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया गया। इस दौरान पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे गश्त के समय अपनी विजिबिलिटी बढ़ाएं, आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए गए—
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
उन्होंने नागरिकों को यह भी अवगत कराया कि पुलिस-जन सहयोग से ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सकता है।
इस पैदल गश्त से जहां आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments