स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विशेष सचिव सामान्य प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के कार्यालय पत्र संख्या 46/तीन-2026, दिनांक 12 जनवरी 2026 के अनुसार पूर्व में घोषित निर्बन्धित अवकाश में संशोधन किया गया है।
शासन की विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025 के तहत वर्ष 2026 की अवकाश सूची के अनुसार मकर संक्रांति पर दिनांक 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था। किन्तु शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त उक्त निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को जनपद शाहजहाँपुर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस निर्णय से बैंक, कोषागार एवं अन्य शासकीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा तथा आमजन भी पर्व को सुचारु रूप से मना सकेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments