शाहजहांपुर।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज मेरा युवा भारत शाहजहांपुर के तत्वावधान में यातायात पुलिस एवं मानवता वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त सहयोग से हथौड़ा बाईपास पर एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात प्रभारी विनय पांडे एवं पीटीओ आर.पी. गौतम द्वारा वाहन चालकों व राहगीरों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से घने कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, सीमित गति से वाहन चलाने एवं सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की सलाह दी।
इस अवसर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि एवं कोहरे के समय उनकी दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। साथ ही वाहन चालकों को हेडलाइट का सही प्रयोग करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और ओवरटेक से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में मेरा युवा भारत से सोनम सचान तथा नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी विनय सक्सेना की भी सक्रिय सहभागिता रही। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को समझाइश देकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया, जबकि यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना कर उन्हें सुरक्षित यातायात का उदाहरण बताया गया।
कार्यक्रम में मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव सहित सदस्य दिव्यांशी मिश्रा, अनुराधा पांडे, शैलेन्द्र, रुद्र प्रताप, हिमांशु एवं देवेश द्वारा पंपलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की यात्रा सुरक्षित बन सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments