संवाददाता | लखनऊ ✍️
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे मानवता पर कलंक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में दिखाई गई क्रूरता ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इतनी कम उम्र में इस स्तर की हिंसक प्रवृत्ति कैसे पनप रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए Aasra The Helping Hands की चारु, Fairy Tales Masoom Foundation की नेहा तथा पशु प्रेमी अनु बोस ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कड़ा संदेश जाए।
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि पशुओं के प्रति की गई हिंसा अक्सर आगे चलकर इंसानों के प्रति अपराध में बदलती है। ऐसे मामलों में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत काउंसलिंग के साथ सख्त विधिक कदम जरूरी हैं।
यह घटना सिर्फ एक पिल्ले की मौत नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है।
यदि आज पशुओं पर क्रूरता को अनदेखा किया गया, तो कल इसके परिणाम और भयावह हो सकते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments