बहराइच, 16 फरवरी 2026:
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता 17 फरवरी को “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ रवाना होंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शन में आराधना मिश्रा मोना सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान मनरेगा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, बढ़ते अपराध, संविधान पर कथित हमले तथा छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।
जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुंचने की अपील की है।
कांग्रेस पार्टी का यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments