स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में निर्माणाधीन ताल रिंग रोड फेज-2 का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप हर हाल में पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सरकार द्वारा इस परियोजना को क्षेत्र के विकास एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments