लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पूर्व की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय सत्ता के संरक्षण में पले-बढ़े गुंडे और माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। उन्होंने कहा कि गुंडा टैक्स, अवैध वसूली और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा था, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में कानून कुछ चुनिंदा हाथों की जागीर बनकर रह गया था तथा कर्फ्यू और दंगे आम बात हो गए थे। पर्व और त्योहार, जो आस्था और उल्लास के प्रतीक होने चाहिए थे, वे भी आशंका और भय के पर्याय बन गए थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सख्त कानून-व्यवस्था, अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश में सुरक्षा, विश्वास और शांति का वातावरण स्थापित किया है, जिससे उत्तर प्रदेश विकास और उत्सव की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments