लखनऊ, 09 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश विधान मंडल के बजट सत्र 2026-27 के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन परिसर में माननीय सदस्यों के लिए आयोजित ‘विशेष स्वास्थ्य शिविर’ का उद्घाटन किया। इस शिविर का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि वे पूर्ण स्वस्थता के साथ सदन की कार्यवाही में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के माध्यम से सभी माननीय सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बजट सत्र की कार्यवाही शांतिपूर्ण, सुचारू एवं जनहित में सफल होनी चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप सकारात्मक संवाद और सार्थक चर्चा के माध्यम से प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य सहयोगात्मक वातावरण में कार्य करते हुए प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और बजट सत्र को सार्थक दिशा प्रदान करेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments