Breaking News

साइबर हेल्प डेस्क की सराहनीय पहल, ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को 2500 रुपये की पूरी रकम वापस


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने एक ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित को शत-प्रतिशत धनराशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह सराहनीय कार्य दिनांक 03 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशों के क्रम में साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र बजाज निवासी मोहल्ला बहादुरगंज, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत संख्या 23101260000294 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बेटे की शादी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा फोन-पे के माध्यम से 2500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गहन जांच-पड़ताल की और समय रहते आवश्यक तकनीकी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की पूरी धनराशि 2500 रुपये वापस करा दी गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह, थाना सदर बाजार
  • निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, थाना सदर बाजार
  • आरक्षी 2531 शुभम पुनिया, नोडल साइबर हेल्प डेस्क

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

जागरूक रहें, सजग रहें — साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।



Post a Comment

0 Comments