स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 25 फरवरी 2026 को विकास खंड निगोही में सोशल सेक्टर कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी निगोही, डॉ. रोहिताश, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि श्री जसपाल गौतम, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) श्री शादाब सिद्दीकी, वरिष्ठ सहायक श्री दिवाकर मिश्रा, सुश्री अन्तिमा तिवारी, श्री प्रशांत पाठक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कैंप के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत कुल 26 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया।
कैंप में उपस्थित अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों का मौके पर आधार प्रमाणीकरण भी किया गया।
(राजेश कुमार शर्मा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी, शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments