शाहजहाँपुर, 13 फरवरी।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 28 फरवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य कम से कम 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दोहराया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ समय से पूर्ण करना अनिवार्य है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments