लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इसी माह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से राष्ट्र को समर्पित करने का प्रयास किया जा रहा है। एयरपोर्ट परियोजना लगभग पूर्णता की ओर है और इसके संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट से सटे लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण भी तेज़ी से किया जा रहा है। यह पार्क प्रदेश को चिकित्सा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ा केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की आर्थिक प्रगति, निवेश और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments