स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। दिनांक 25 फरवरी 2026 को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण नरेन्द्र कश्यप द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कुल 42 उपकरण वितरित किए गए, जिनमें 20 ट्राइसाइकिल, 17 व्हीलचेयर, 4 एमआर किट तथा 1 स्मार्ट केन शामिल हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक पुवायां चेतराम, विधायक कटरा डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह तथा विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाहा मौजूद रहीं। साथ ही अध्यक्ष जिला पंचायत ममता यादव, डॉ. अपराजिता सिंह मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments