ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
मेरठ। ब्लॉक संसाधन केंद्र हस्तिनापुर के सभागार में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के प्रभावी शिक्षण हेतु आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी कमलराज सिंह के ऊर्जावान संबोधन के साथ हुआ।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को समावेशी कक्षा संचालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया।
स्पेशल एजुकेटर अर्जित कुमार और मनोज कुमार वशिष्ठ ने प्रतिभागी शिक्षकों को
प्रशिक्षण में कुल 43 सहायक अध्यापकों ने भाग लिया, जिससे विद्यालयों में समावेशी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कंप्यूटर ऑपरेटर समरपाल सिंह, कार्यालय सहायक भारत भूषण एवं अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
यह प्रशिक्षण दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments