ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️
सरोजनीनगर (लखनऊ)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सरोजनीनगर पुलिस द्वारा हीरालाल बालिका पीजी कॉलेज, गौरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में सतर्कता बेहद आवश्यक है। छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि कमिश्नरेट के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं, जहां महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। साथ ही 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (जनसुनवाई) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। यूपी कॉप ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments