Breaking News

थाना खुटार पुलिस ने अफीम तस्करों पर मारी शिकंजा, 614 ग्राम बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 26 फरवरी 2026: थाना खुटार पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो शातिर अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी पुवायाँ की निगरानी में थानाध्यक्ष खुटार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी को फ्लाईओवर के नीचे सौफरी पेट्रोल पंप की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर आशीष गुप्ता (28) निवासी कस्बा व थाना उचौलिया, लखीमपुर खीरी के कब्जे से 356 ग्राम अफीम और एक मोबाइल बरामद हुआ। वहीं, ज्ञानेन्द्र शर्मा (22) निवासी ग्राम सहजना, थाना कटरा, शाहजहाँपुर के कब्जे से 258 ग्राम अफीम और एक मोबाइल मिला।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 54/2026 के अंतर्गत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अंकुर कुमार, का० 2205 सिकन्दर सिंह मलिक, का० 94 हरिओम सिंह और का० 2146 फिरोज हसन शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अफीम की खरीद-फरोख्त कर राह चलते लोगों को नशा बेचते थे। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments