नरेन्द्र कश्यप, प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश का 25 एवं 26 फरवरी 2026 को शाहजहाँपुर एवं मैनपुरी का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है।
मंत्री सुबह 07:00 बजे लखनऊ स्थित आवास से प्रस्थान कर 10:00 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे, जहां रिलायंस गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विकास भवन में जिला प्रशासन समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में भाग लेंगे।
दोपहर में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी तथा प्रेस वार्ता भी की जाएगी। इसके उपरांत अटल सभागार में स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
मंत्री निर्माणाधीन अर्बन हाट एवं कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फर्रुखाबाद-बेवर मार्ग से मैनपुरी पहुंचकर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे।
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक, विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा तथा प्रेस वार्ता आयोजित होगी। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, घिरोर का उद्घाटन कर स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments